रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) मुजफ्फरपुर के सौजन्य से पारू प्रखंड के ई किसान भवन में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिद्धनाथ राय ने की।
इस कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सरैया डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक (आत्मा ) विक्की कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकरी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक रविशंकर, राकेश कुमार, राजीव रंजन, उदय प्रताप गुप्ता, कार्यपालक सहायक विकाश कुमार, सभी किसान सलाहकार और किसानगण शामिल हुए।
इस किसान गोष्ठी में प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सरैया डॉ अनिल कुमार सिंह ने किसानो को जलवायु अनुकूल खेती, जल जीवन हरिह्याली, बागवानी प्रबंधन, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति आदि विषय पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कृषि, आत्मा और पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी पदाधिकरियो द्वारा दी गई।
0 टिप्पणियाँ